किच्छा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुहिम छेड़ी है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि आज मतदान करके आने वाले मतदाताओं को पेट्रोल और डीजल पर विशेष छूट दी गई है। बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पेट्रोल पंपों पर उंगली पर मतदान का निशान दिखाने पर पचास पैसा प्रति लीटर छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ चुनिंदा पंपों पर मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक मतदान में भाग लेकर पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद पर लाभ लेने की अपील की है।