भीमताल (नैनीताल)। डीएम ने ओखलकांडा मल्ला की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी पत्नी दिनेश चंद्र को पद के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित कर दिया।
डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने ओखलकांडा मल्ला की प्रधान पुष्पा देवी की शिकायत की थी। इसमें डोबरा पेयजल लाइन निर्माण में प्रयुक्त एमबी पर पेयजल निगम के जेई की गलत मोहर लगाने का आरोप था। इसकी जांच के लिए संबंधित प्रधान से दो जनवरी को आख्या मांगी गई थी लेकिन उन्होंने कोई लिखित प्रत्युत्तर नहीं दिया। जांच में गलत एमबी पाई गई। इसलिए डीपीआरओ ने पंचायतीराज अधिनियम 2016 की धारा 138-1-ग के तहत ग्राम प्रधान पुष्पा देवी को अंतिम जांच होने तक निलंबित करने की संस्तुति की। इसे डीएम ने शुक्रवार को मंजूर कर दिया है। अब ग्राम पंचायत ओखलकांडा मल्ला की वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों के प्रयोग एवं कार्यों के संपादन के लिए तीन सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। इसमें उपप्रधान राजेंद्र प्रसाद, ग्राम पंचायत सदस्य ललिता सुयाल, कलावती देवी की समिति गठित की गई है।
पद के दुरुपयोग पर महिला प्रधान निलंबित
ओखलकांडा मल्ला की प्रधान पर एमबी में जेई की मोहर के दुरुपयोग का आरोप