नैनीताल/रामनगर। एनआईओएस की ओर से सेवारत अप्रशिक्षित अध्यापकों के लिए सत्र 2017-19 में चलाया गया द्विवर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम प्रशिक्षण पूरा हो गया है। नैनीताल के जीजीआईसी, जीआईसी स्थित अध्ययन केंद्रों में प्रशिक्षण का विधिवत समापन रविवार को जीजीआईसी में हुआ। कार्यक्रम समन्वयक प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी कल्पना चौधरी ने बताया कि नगर के निजी विद्यालयों में कार्यरत 89 शिक्षकों को इसके तहत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रीता वर्मा, डॉ. उमा जोशी, मीना पांडे, पूनम पांडे, रेखा नेगी, दीपा आर्या, जयश्री, बीना साह आदि थीं। जीआईसी नैनीताल के प्रधानाचार्या संजय पांडे ने बताया कि इस अध्ययन केंद्र में 80 अप्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर सह समन्वयक नवीन चंद्र धूसिया, ज्ञानेश्वर पांडे, डॉ. रमेश चंद्र जोशी आदि थे। जीपीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज रामनगर में प्रशिक्षु शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी लगाई। प्रधानाचार्या हरिप्रिया सती की अध्यक्षता में मेहताब अली ने संचालन किया। इस दौरान भावना बेदी, बसंती, हेमा छिम्वाल, नाजिर हुसैन, मेहताब आलम, गोपाल दत्त, शबाना, अंशु बेलवाल, नंदिनी, कविता, सुनीता मेहरा आदि थे।
डीएलएड प्रशिक्षण शिविरों का समापन