फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच पहुंचे बुखार और डेंगू के 24 मरीज

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम में हो रहे बदलाव के बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुखार और डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार और डेंगू के 24 मरीज पहुंचे जिनमें से दस मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दूसरी ओर बेस अस्पताल में भी मरीजों और उनके तीमारदारों का तांता लगा रहा। पिछले कई दिनों से बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार के 24 मरीज इलाज को पहुंचे। जांच के बाद दस मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया जबकि शेष को दवाइयां देकर छुट्टी दे दी गई। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि जिन दस मरीजों को भर्ती कराया गया है उनके खून के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि कुछ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर बेस और महिला अस्पताल में भी शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी जुकाम आदि के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें