फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी की बेटी ने मलेशिया में झटका कांस्य व रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की बेटी सोमू जोशी ने मलयेशिया में चल रही एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में दो पदक जीते। मलयेशिया के पेनांग शहर में आयोजित प्रतियोगिता में सोमू ने 800 मीटर में कांस्य, 1500 मीटर में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में 59 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। देश से भी 170 एथलीटों की टीम प्रतियोगिता के लिए भेजी गई है। मूलरूप से अल्मोड़ा के पल्यूं तिलाड़ी निवासी सोमू जोशी के पिता पीतांबर जोशी डाक विभाग में पोस्टमैन पद से रिटायर हैं। पिता शहर में ही कार्यरत थे, इस कारण सोमू की शिक्षा-दीक्षा जीजीआईसी, स्नातक एमबीपीजी कॉलेज में हुई। उन्होंने ग्वालियर से बीपीएड किया है। वह देहरादून के नवोदय विद्यालय में पीटीआई हैं। सोमू के पति संजय भी देहरादून सचिवालय में कार्यरत हैं। सोमू के पिता पीतांबर ने सोमू के पदक जीतने का दावा किया। कहा कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें