हल्द्वानी। वायुसेना का लड़ाकू विमान देखने की लोगों की उम्मीद जल्द पूरी होने जा रही है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और वायु सेना की टीम आज से नैनीताल रोड स्थित पार्क में विमान को स्थापित करेगी। दो से तीन दिन में विमान लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाएगा। नैनीताल रोड पर लोक निर्माण विभाग के सामने वाले पार्क में वायु सेना का एचपीटी-32 विमान लगाया जाएगा। विमान 15 दिन पहले नगर निगम पहुंच चुका है। वायु सेना का तकनीकी स्टाफ के नहीं पहुंचने पर ये विमान अभी तक नहीं लगाया जा सका था। शुक्रवार को वायुसेना का तकनीकी स्टाफ हल्द्वानी पहुंच गया है। शनिवार से पार्क में लड़ाकू विमान को लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एक-दो दिन में इसे लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाएगा।