फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों में नहीं होगी तूतू मैंमैं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे अधिकारियों ने अब अगर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से तू तड़ाक से बात की तो कार्रवाई हो सकती है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहनी ने अफसरों को कर्मचारियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहनी से कर्मचारियों ने शिकायत करते हुए कहा कि अफसर अधिकतर तुम या तू कहकर पुकारते हैं, इससे वे अपमानित महसूस करते हैं। इस पर लोहनी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि कोई भी अफसर अपने कर्मी से ऐसा व्यवहार या भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही तुम, तू की जगह आप का इस्तेमाल करेंगे। लोहनी ने निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि स्टेशन के सभी वरिष्ठ मातहतों से सम्मानजनक व्यवहार करते हैं, इसके बाद भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें