फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग को चौड़ीकरण करने वाली पोकलेंड मशीन पलटी

विज्ञापन
road
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर घिरौली पुल के पास मार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इसमें लगी पोकलेंड मशीन शनिवार को अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। मशीन पलटने से बड़ा हादसा बच गया हालांकि पोकलेंड मशीन के चालक को मामूली चोट लगी है। इधर लोनिवि ने पुल को 12 अप्रैल तक वाहनों के लिए खोलने का भरोसा दिलाया था, लेकिन पुल के मार्ग को चौड़ा न करने से स्थानीय लोगों, टैक्सी चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई गांवों की सड़कें इसी पुल से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें