फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग कर्मियों से आज खाली कराएगा प्रशासन रामलीला भवन के कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन के निर्देश के बाद भी रामलीला मैदान की पार्किंग में पूर्व में कार्यरत रहे तीनों कर्मचारियों ने अभी तक रामलीला मैदान के कमरों से कब्जा नहीं छोड़ा है। स्थानीय प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार तक कब्जा छोड़ने को कहा था। अब शनिवार को प्रशासन द्वारा इन कर्मचारियों के कब्जे वाले कमरे को खाली कराया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने शहर में पार्किंग की दिक्कत को देखते हुए रामलीला मैदान के एक हिस्से को पार्किंग में तब्दील कर दिया था। पार्किंग की व्यवस्था के लिए तीन लोगों को मानदेय पर रखते हुए उनके रहने की व्यवस्था भी रामलीला भवन के एक कमरे में की गई थी। पिछले दिनों पार्किंग में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में रामलीला कमेटी के प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट ने उक्त तीनों कर्मियों को काम से हटाते हुए भवन को खाली करने के निर्देश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त तीनों कर्मचारी सपरिवार रामलीला भवन के कमरों में रह रहे हैं। उन्हें कमरे खाली करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि कमरे खाली न होने की स्थिति में शनिवार को प्रशासन स्वयं उक्त कर्मियों से रामलीला भवन के कमरे खाली कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें