हल्द्वानी। कालाढूंगी उपकेंद्र और ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक बंद रहेंगे। शनिवार को बाजार बंद रहता है और लोग अपने परिवार के साथ होते हैं। गर्मी में बिजली आपको को छह घंटे तक झटका देगी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि 33केवी लाइन की मरम्मत की जानी है। साथ वन निगम लाइनों को छू रहे पेड़ों को काटेगा। इसके चलते बेलबाबा, जजफार्म, तल्ली हल्द्वानी, देवलचौड़, रामपुर रोड, नैनी विहार, सुशीला तिवारी अस्पताल आदि की बिजली गुल रहेगी। जबकि कालाढूंगी उपकेंद्र से बाजार क्षेत्र, नैनीताल रोड, इंदिरा नगर, गांधी नगर, आजाद नगर, बनभूलपुरा आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। आनंद ने बताया कि रिंग मेन योजना के तहत गौलापार से आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा। कोशिश होगी कि सुशीला तिवारी अस्पताल को बिजली की आपूर्ति की जाए।