फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूओयू में छह महीने और पढ़ा सकेंगे 101 एकेडमिक काउंसलर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अस्थायी रूप से नियुक्त 101 एकेडमिक काउंसलर को उनके शैक्षिक कार्यों के आधार पर छह माह का कार्य विस्तार दिया गया है। दो एकेडमिक काउंसलर का कार्य विस्तार मेडिकल और अन्य कारणों के चलते लंबित है।
विज्ञापन

यूओयू में स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित 45 कोर्स में 92 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यूजीसी डैब के नियमों को पूरा करने के लिए विवि स्तर से छह-छह माह की अवधि के लिए अस्थायी रूप से एकेडमिक काउंसलर की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में यहां तैनात 103 में से 101 एकेडमिक काउंसलर को छह माह का कार्य विस्तार दिया गया है। विवि में तीन नए कार्यक्रम संचालित होने और कुछ एकेडमिक काउंसलर के विवि छोड़ने पर 10 विषयों में 14 एकेडमिक काउंसलर के अस्थायी पदों पर 25 जुलाई को वॉक इन इंटरव्यू होने हैं।
कोट
विवि में अस्थायी रूप से तैनात 103 एकेडमिक काउंसलर में से 101 को छह माह का सेवा विस्तार प्रदान किया है। दो एकेडमिक काउंसलर के प्रकरण लंबित है। - प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति, यूओयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें