फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले से 1000 मीट्रिक टन कूड़ा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिले के सभी नगर निकायों में दीपावली के बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना है। अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के तहत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत 1000 मीट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। त्योहार पर प्रतिदिन औसतन 300 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें