फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रूसी गांव में 10 फुट लंबा अजगर से मचा हड़कंप

Mon, 10 Aug 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी गांव में सोमवार को राजू मेहरा के घर के समीप खेत में ग्रामीणों ने करीब 10 फुट लंबा अजगर देखा। वार्ड सदस्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। रेंजर नितिन पंत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें