फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

Sun, 21 Jun 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वागती केंद्र के पास निर्माणाधीन हस्तशिल्प बाजार परिसर में हुई घटना
विज्ञापन

कोटद्वार। पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर केटीआर वन प्रभाग के स्वागती केंद्र के समीप शनिवार रात एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक के पैरों पर खरोंचें आईं। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
नेपाली मूल का एक युवक जो अक्सर सिद्धबली मंदिर और स्वागती केंद्र क्षेत्र के आसपास घूमता रहता है। शनिवार रात करीब 10 बजे निर्माणाधीन हस्तशिल्प बाजार परिसर में मौजूद था। इसी दौरान अचानक एक वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर रात में टहल रहे लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया जिससे वन्यजीव वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पर हमला करने वाला जानवर गुलदार था। हमले में युवक के पैरों पर मामूली चोटें और खरोंचें आईं।
विज्ञापन

युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अधिकांश समय स्वागती केंद्र के आसपास ही रहता है। इससे पहले भी उस पर दो बार वन्यजीव हमला कर चुका है।
विज्ञापन

वहीं, कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि युवक पर वन्यजीव के हमले की सूचना मिली थी। युवक को मामूली खरोंचें आई हैं। उन्होंने बताया कि युवक को कई बार बाजार क्षेत्र में रहने की सलाह दी गई है, लेकिन वह घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहता है। उपचार के बाद वह फिर से उसी क्षेत्र में पहुंच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें