फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी कर तहसील चौराहा पहुंचे। कांग्रेसियों ने यहां प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। वहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जनता महंगाई से त्रस्त है। कहा कि प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है कि वह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहे। पुतला दहन करने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री राजा आर्य, प्रदेश सचिव अविरल पंत, सौरभ पांडे, यूथ कांग्रेस कोटद्वार विधानसभा इकाई उपाध्यक्ष शुभम रावत, अभिषेक नेगी, आदित्य क्षेत्री, अनस खान, ऋषभ, जावेद और मून अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें