फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने आबकारी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहा कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र में ओवर रेट पर शराब बेची जा रही है। कई क्षेत्रों में मिलावटी शराब भी बिक रही है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। कांग्रेसियों ने तहसील में आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील परिसर में प्रदर्शन कर आबकारी विभाग पर सवाल खड़े किए। कहा कि कोटद्वार में तैनात आबकारी विभाग के अधिकारियों से लोग कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। आरोप लगाया कि ओवर रेट और मिलावटी शराब के मामले में विभाग के एक अधिकारी की संलिप्तता भी है। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, अनिल नेगी, सोहित सिंह, दीपक रावत, तुषार सैनी, पवन नेगी, अनुज भट्ट, विकास कुमार, हेमचंद्र पंवार, अमित नेगी व जावेद अली आदि थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें