फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

Thu, 25 Jun 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। जिला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में बृहस्पतिवार को गांधीचौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।
दुगड्डा स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्षों ने संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के नाम सुझाए। बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री आरिफ अहमद और नितिन रावत ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुगड्डा नगर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण के लिए जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और उनका पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह नेगी ने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नितिन रावत, लैंसडौन विधानसभा इकाई अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिलाषा नेगी, कुलदीप पटवाल, यूथ नगर अध्यक्ष पूजा देवी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल प्रीति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें