फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर में मिली

Sun, 25 Oct 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डेढ़ वर्ष से अधिक समय से लापता युवती (24) कोतवाली कोटद्वार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल मिली। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती प्रेम प्रसंग के कारण घर से बिना बताए चली गई थी। पुलिस के अनुसार उसने सहारनपुर निवासी युवक से शादी कर ली थी और उसके परिवार के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2025 को कोटद्वार निवासी महिला ने कोतवाली में उनकी बेटी (24) के 14 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। बाद में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। एसएसपी पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार ने लंबित गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार लगातार प्रयासों के बाद 24 अक्तूबर को युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सकुशल मिली। काउंसलिंग के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें