फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव निशाण पूजा के साथ घंटाकर्ण जात का शुभारंभ

Sun, 08 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कीर्तिनगर। लोस्तू क्षेत्र में छह दिवसीय घंटाकर्ण अर्द्धकुंभीय जात का शुभारंभ देव निशाणों की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अर्द्धकुंभीय जात के दौरान पूजन व यज्ञ के साथ ही स्कूली छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

लोस्तू क्षेत्र के घंडियालधार में रविवार को अर्द्धकुंभीय जात का शुभारंभ हुआ। रविवार सुबह देवगढ़ी मंदिर में एकत्र हुए। यहां ढोल नगाड़ों की थाप पर पश्वा अवतरित हुए। मंदिर के थान से देव निशाणों व पश्व की पूजा अर्चना के बाद जात स्थल के मुख्य मंदिर घंडियाल धार के लिए रवाना हुए। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भी जात में शामिल हुए। जात समिति के अध्यक्ष सते सिंह भंडारी ने कहा कि जात में देश के अन्य राज्यों में बसे स्थानीय निवासियों के साथ ही विदेश में बस चुके लोग भी शामिल हो रहे हैं। बताया कि जात का आयोजन तीन वर्ष बाद किया जाता है। जात के आयोजन में भरत सिंह बर्त्वाल, प्रताप सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह, चंद्रमोहन व प्रकाश कैंतुरा सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें