कोटद्वार। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार में युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सोमवार आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभाग प्रभारी प्रो. डॉ. ज्योति खरे ने छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए जनसमुदाय को जागरूक करने का आह्वान किया। बीजेएमसी की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रीति रानी ने पाठ्यक्रम की अवधारणा पर चर्चा की। चक्रधर कंडवाल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम से रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी।
डॉ. ज्योति खरे की अध्यक्षता एवं अरविंद दुदपुड़ी के संचालन में आयोजित कार्यशाला में अनुपम भारद्वाज, छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. आशा देवी ने भी विचार रखे। कार्यशाला में प्रो. डॉ. वीसी शाह, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. रश्मि बहुखंडी, डॉ. गीता, डॉ. सुरेश कुमार उपस्थित रहीं। संवाद