फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : कुंदन लटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कोटद्वार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित में लगातार बेहतर निर्णय ले रही है और कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, प्रभारी शीतल जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, नयन मोंगिया और आशीष रौतेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें