भाबर के जनप्रतिनिधियों और कई संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सिगड्डी सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत दैनिक श्रमिकों और कर्मचारियों को सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी मिलने की शिकायत की। उदयरामपुर के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा, महेंद्र सिंह, कीरत सिंह नेगी, सुनीता देवी समेत कई संगठनों के लोगों ने ज्ञापन में श्रमिकों के शोषण की बात उठाई है। उद्योगों में सत्तर फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को दिए जाने के नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने सभी कंपनियों में सेवारत दैनिक कर्मियों को मिलने वाली मजदूरी की गोपनीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।