फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन


भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्टील प्लांट में एक श्रमिक मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि झंडीचौड़ पश्चिमी के प्रेमनगर मोहल्ले का निवासी सुरेश (32) पुत्र मोतीलाल जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक स्टील प्लांट धनवर्षा में कार्य करता था। शुक्रवार को प्लांट में कार्य करते हुए वह मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में फैक्ट्री के कर्मचारी घायल श्रमिक को बेस अस्पताल कोटद्वार ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आश्रित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें