फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर आईटीआई दुगड्डा में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
शत प्रतिशत विभागीय पदोन्नति समेत सात सूत्री मांगों के समर्थन में आईटीआई कार्मिकों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। चेतावनी दी गई यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में उप प्रधानाचार्य त्रिलोचन सुंद्रियाल, मनोज कुमार, संजीव कपूर, गोपेश वर्मा, श्रीराम मौर्य, राजेश तोमर, रमेश चंद्र छातीवाल, प्रमोद चंद्र नैथानी, कृष्णानंद वैष्णव, पुरुषोत्तम कुमार, विकास चंद्र, निशा रानी कपूरवाल और सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें