फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महिलाओं ने दीप जलाकर की भगवान विष्णु की आराधना

Tue, 24 Nov 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के दिन श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत और स्मरण करने से भक्तों को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते महिलाओं ने मंदिर में दीप जलाकर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। देर शाम तक श्री सत्यनारायण मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के दीप प्रज्ज्वलित करने का सिलसिला जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें