कोटद्वार। अमर शहीद स्मृति विकलांग एवं नेत्रहीन संस्थान की ओर से 10 से 15 मार्च तक बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 मार्च से 25 मार्च तक ब्रेल लिपि के माध्यम से दृष्टिहीनों के पढ़ने के लिए पाठ्यक्रम चलाया जाएगा। पूर्व सैनिक भोपाल सिंह रावत ने बताया कि दिव्यांग होने पर भी दिव्यांग प्रमाणपत्र से वंचित लोगों के प्रमाणपत्र बनवाने एवं किन्हीं कारणवश दिव्यांग पेंशन बंद होने की समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन से संपर्क किया जाएगा। संवाद