फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह में शराब की दुकान के आगे महिलाओं ने गाड़ा टेंट, धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह तल्ली में अंग्रेजी शराब की दुुकान खोले जाने के विरोध मेें क्षेत्रीय महिलाओं का आंदोलन जारी है। रविवार को उन्होंने दुकान के आगे टेंट गाड़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत की अगुवाई में क्षेेत्र की महिलाएं शराब की दुकान के समक्ष पहुंची। रंजना ने सरकार पर क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में पहले से ही तीन शराब की दुकानें चल रही हैं, ऐसे में सनेह तल्ली जैसे ग्रामीण अंचल में शराब की दुकान खोलने का कोई औचित्य नहीं।
इस दौरान पूर्व प्रधान विमला देवी रावत, गमली देवी, अंजू पुंडीर, प्रीति सिंह, पूनम राणा, कुसुम नेगी, शोभा रावत, पूनम देवी, प्रीति देवी, कमला देवी, सतेश्वरी देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें