फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुकानें हटाने के विरोध में बच्चों सहित धरने पर बैठीं महिलाएं

Sun, 23 Aug 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर बनीं दुकानों को हटाने के विरोध में कारोबारियों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार सुबह महिलाओं के साथ बच्चे भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया एवं महामंत्री नवीन गोयल के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन बच्चे भी धरने पर बैठे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलवीर सिंह रावत, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत समेत कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सरकार को जनविरोधी के साथ साथ व्यापारी विरोधी भी बताते हुए कड़ी चुनौतियों के बीच परिवार के लिए आजीविका कमाने वाले खोखा कारोबारियों को हटाने के प्रयासों की निंदा की।
व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन गोयल विक्की ने कहा कि मंगलवार का बाजार बंद कराएंगे। अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने जनप्रतिनिधियों और सत्ता दल के नेताओं द्वारा पीड़ितों की सुध नहीं लेने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों में मनोज अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र खट्टर, सेवकराम मानुजा, जनक भाटिया, विरेंद्र रावत, कुंज अग्रवाल, अभिनव आहूजा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें