फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा से निपटने आगे आएं महिलाएं : सरोजनी

Tue, 29 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुगड्डा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने घरेलू हिंसा के मामले के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया। कैंत्यूरा ने घाड़ क्षेत्र के पुलिन्डा से शिविर में पहुंची विधवा महिला के तीन दिव्यांग बेटों के संस्थान में प्रवेश के लिये सचिव समाज कल्याण को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका के मिलन केन्द्र में आयोजित एक दिवसीय शिविर का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से महिला उत्पीड़न की घटनाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है।

वर्तमान समय में घर से ही बेटियों को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता है, जोकि विवाह के बाद ससुराल में भी उन्हें इस समस्या से गुजरना पड़ता है। उन्होंने महिलाओं से घरेलू हिंसा रोकने के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने भी घरेलू हिंसा के संबंध में अपने विचार रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर 21 शिकायत दर्ज की गयी। 13 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा पेंशनरों को चेक वितरित किए गए, साथ ही वीपीएल के 37 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। शिविर में बीडीओ चन्दन लाल राही, एनटी एचएम खंडूरी, जल संस्थान के एई आरके वर्मा, डॉ एमपी सिंह, सतीश नेगी, हरेन्द्र रावत, संजय कंडवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ब्लॉककर्मी तथा क्षेत्रीय जनता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें