फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Sun, 15 Nov 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के कांडा गांव में एक महिला (34) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला। महिला की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बांडा गांव निवासी प्यारे लाल की पत्नी सुमित्रा देवी (34) का शव 14 नवंबर को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतका का पति प्यारे लाल मसूरी में एक होटल में नौकरी करता है। वह 13 नवंबर को ही घर आया था। 14 नवंबर को अपराह्न के समय गांव की एक महिला खेतों में गोबर डालने गई थी। इसी दौरान उसने पेड़ से लटका महिला का शव लटका देखा। सूचना मिलने पर पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुमित्रा को पेड़ से नीचे उतारा और बेहोश समझकर घर ले आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर उसके पिता गुणानंद और भाभी भी गांव पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा। मृतका का मायका प्रतापनगर ब्लॉक के ओखलाखाल गांव में है। उसका विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। कंडीसौड़ छाम थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों से पूछताछ कर मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें