फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 26 Mar 2017 09:16 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
सुसाइड
विज्ञापन
कालागढ़ में अल्मोड़ा निवासी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार तड़के करीब पांच बजे महिला कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकी मिली। वह दो दिन पहले ही अपने मायके कालागढ़ आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि प्रिया (28) पत्नी गिरधर सिंह दो दिन पूर्व अल्मोड़ा से अपने मायके कालागढ़ आई हुई थी। शनिवार को वह रात का खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। सुबह करीब छह बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाकर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो प्रिया का शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने रस्सी को काटकर शव नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार प्रिया का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व अल्मोड़ा निवासी गिरधर सिंह से हुआ था। ससुराल से आने के बाद से वह कुछ परेशान सी लग रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें