फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार के हमले में महिला घायल

Sat, 30 May 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र में महिला घास काट रही थी तभी हुई घटना
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जानी महिला की कुशलता, वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर जताई चिंता
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में घास काट रही एक महिला पर शनिवार सुबह गुलदार ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अस्पताल पहुंचकर महिला की कुशलता जानी और वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की।
सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग निवासी रीना देवी (40) पत्नी भूपेंद्र सिंह शनिवार सुबह क्षेत्र में ही गंगा वाटिका के निकट पशुओं के लिए घास काट रही थी। तभी अचानक एक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मदद के लिए दौड़ीं तो इसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। कोतवाल प्रदीप नेगी ने अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायल महिला की कुशलता ली। स्वास्थ्य कर्मियों से उनके बेहतर उपचार का अनुरोध किया और घायल के परिजनों को हरसंभव सहयोग व सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गुलदार के हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें