फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Tue, 04 Jul 2023 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के काशीरामपुर वार्ड के बडोला गली निवासी एक महिला की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बेस अस्पताल से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से भर्ती होने की सूचना मिली थी। पूछताछ में परिजनों के बताया कि काशीरामपुर नजीबाबाद रोड बडोला गली निवासी शशि शर्मा (37) पत्नी प्रेमलाल शर्मा नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम में महिला बेहोश मिली। परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार शुरू किया गया। कुछ समय बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि अभी मृतका के परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें