फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर ने किया महिला पर हमला

Tue, 03 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सुअर ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला का राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखड़ा ब्लॉक के मेलगांव निवासी मीना देवी (35) पत्नी गुमान सिंह नेगी अपनी साथी महिलाओं के साथ गांव के पास ही जंगल में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। तभी एक सुअर ने उस पर हमला कर दिया। इससे मीना के बाएं हाथ में जख्म हुआ है। साथी महिलाएं उसे घर लेकर आईं और आपातकालीन वाहन 108 को फोन किया। गांव से सड़क करीब छह सौ मीटर दूर होने के कारण परिजनों ने मीना को पालकी में बैठाकर सड़क तक पहुंचाया। वहां से 108 के ईएमटी दिनेश चंद्र महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार के लिए रेफर कर दिया गया है।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें