फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों की वापसी को सड़कों पर उतरेगा प्रजामंडल

Sat, 06 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विस्थापन की लड़ाई लड़ रहे नंदगांव के ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो प्रजामंडल ग्रामीणों के हक की लड़ाई को लेकर सड़कों पर उतरेगा। प्रजामंडल के समीर रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में आंदोलनों का जन्म सरकार में बैठे जन प्रतिनिधियों की विफलता व सरकार की जनता के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति से हुआ है। आंदोलनों के खिलाफ रही सरकार ने संवैधानिक ढंग से अपनी आवाज उठाने वालों लोगों  के प्रति दमनकारी नीति अपनाई है। यही कारण है कि नंद गांव के ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रतूड़ी ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस नहीं लिए गए तो वह ग्रामीणों की इस हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरेंगे। इसके अलावा रतूड़ी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिल्काखाल क्षेत्र में ग्राम पंचायत चाचकंडा की महिलाओं ने क्षेत्र में बस सेवा ठप होने को सुचारु करने सहित शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस दौरान क्षेत्रों में पार्टी के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। भ्रमण कार्यक्रम में विमला देवी, रामेश्वरी,नंदा, सुशीला, लक्ष्मी, हेमंती, खेम सिंह, देव सिंह, जगतम्बा रतूड़ी, नागेंद्र, आदि शामिल थे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें