फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाई को तिलक लगाकर की लंबी आयु की कामना

Wed, 11 Nov 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। भाई-बहन के असीम प्रेम का त्योहार भैया दूज प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। कोटद्वार, कण्वघाटी, दुगड्डा, लैंसडौन, जयहरीखाल, सतपुली और बैजरो क्षेत्र में बुधवार सुबह भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक कर मिष्ठान खिलाया और परंपरागत रूप से नारियल भेंट किया। भाई की दीर्घायु की कामना करते हुए बहनों ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं भाइयों ने भी बहनों को सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद दिया। दूरदराज क्षेत्रों से बहनों से मिलने आए भाइयों ने मर्मस्पर्शी यादें ताजा कीं। इस मौके पर भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें