फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे आंदोलन

Wed, 09 Nov 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
सड़क - फोटो : file photo
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ददेली व त्यूड़ी के ग्रामीणों ने उनके गांव के लिए स्वीकृत मोटर मार्ग पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर 20 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

विकासखंड देवप्रयाग के ददेली व त्यूड़ी के ग्रामीणों ने ददेली-त्यूडी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर अब आंदोलन शुरू करने का मन बना लिया है।

ग्रामीणों ने लोनिवि खंड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में कहा कि ग्रामीण विगत कई सालों से मोटर मार्ग निर्माण की गुहार लगा रह हैै, लेकिन आज तक उनके गांव के लिए सड़क का निर्माण नही हो पाया है। जबकि शासन से इस सड़क को वर्ष 2011 में स्वीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद नवंबर 2015 में विभाग की ओर से मार्ग पर सर्वेक्षण का कार्य भी करवाया जा चुका है। बावजूद निर्माण कार्य शुरू नही किया गया है। ऐसे में अब आक्रोशित ग्रामीणों ने  विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मकान सिंह लिगवाल, कमल, ध्यानी लाल, रघुबीर सिंह, बाग सिंह, दिवान सिंह, बलवीर सिंह, पान सिंह, बीर सिंह, शुरवीर, सरोजनी, शाकंबरी के नाम शामिल थे। जबकि मांग को यूकेडी के गणेश भट्ट ने भी समर्थन दिया है। 

-ग्रामीणों के आपसी विवाद से समस्या बनी थी। अब ग्रामीणों की सहमती के बाद मार्ग की फाइलन सर्वे कर डीपीआर तैयार कर  स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जायेगी।
विज्ञापन

बीपी नौटियाल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड कीर्तिनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें