कोटद्वार। नागरिक मंच की बैठक में प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग की पैरवी ढंग से कर सभी बाधाओं को दूर कर जल्द मार्ग का निर्माण कराने की मांग की गई। साथ ही पहाड़ों से पलायन रोकने व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
मंगलवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक की शुरुआत में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कोटद्वार में प्रस्तावित पीजीआई का निर्माण शुरू कराने, स्टेशन रोड, गोखले मार्ग व पटेल मार्ग से अतिक्रमण हटाने और राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट की स्मृति में तकनीकी संस्थान खोलने की मांग की गई। महावीर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महेंद्र सिंह रावत, आरपी पंत, प्रवेश नवानी, जगदीपक सिंह रावत, चित्रमणि देवलियाल, उम्मेद भंडारी, कैलाश थलेड़ी, दिनेश पोखरियाल, शिव प्रसाद कुकरेती, कुलदीप असवाल आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव अतुल भट्ट ने किया।