फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जंगली जानवर ने बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुरमाड़ी तल्ली क्षेत्र में देर रात एक जंगली जानवर ने गाय के बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। वहीं जानवर बछड़े को उठा ले गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र रौतेला ने बताया कि यह हमला जंगली जानवर ने किया था। न केवल बछड़े की जान ली, बल्कि एक गाय और एक बछड़े को पहले ही मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीण अब अपने बच्चों और जानवरों की रखवाली कर रहे हैं। सुरमाड़ी गांव में जंगली जानवर के हमले की यह तीसरी घटना है। एक सप्ताह पूर्व लक्ष्मी देवी की गाय के बछड़े को और अगले दिन फिर सुरमाड़ी तल्ली में नवीन की गाय के बछड़े को मार डाला था। अब नागेंद्र की दुधारु गाय के बछड़े को गोशाला से उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें