फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तभी होगा देश आश्वस्त, जब होगी हर महिला सशक्त

विज्ञापन
ीजी कालेज कोटद्वार के खेल सभागार में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ और उत्तराखंड पुलिस के सौजन्य से बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि देश की बेटियां जब सशक्त होंगी तभी स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस की आत्मरक्षा टीम के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गये।
विज्ञापन

पीजी कालेज कोटद्वार के खेल सभागार में आयोजित कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप रॉय, प्रधानाचार्य डॉ डीएम शर्मा, करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अमित कुमार जायसवाल ने आत्मरक्षा कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने देशभर में बढ़ते महिला अपराध के ग्राफ पर चिंता जताते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसआई भावना भट्ट ने कहा कि बेटियां को अपराधों पर चुप्पी तोड़नी होगी। चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है। समाज को भी अपराधियों को सलाखों के पीछे करने के लिए सहयोग देना चाहिए। घर, बाजार, कॉलेज आते जाते समय कोई अराजकतत्व कमेंट्स करता है या छेड़छाड़ करता है तो उसका पुरजोर विरोध करें। सबसे पहले अपने परिजनों को बताएं। ऐसे मामलों की शिकायत पुलिस से जरूर करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों और कानूनों के बारे में बताया। कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक किया जाना चाहिए।
आत्मरक्षा टीम में शामिल कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह और हेमलता ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान गला पकड़, वन हैंड पंच, दो हाथों से झपट्टा मारना, आक्रमण के दौरान स्वयं की सुरक्षा के लिए किक मारना, अपराधियों या मनचलों द्वारा सामूहिक रूप से आक्रमण करने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। अपराजिता कार्यक्रम में आत्मरक्षा टीम में महिला कांस्टेबल भुवनेश्वरी, युद्धवीर सिंह चौहान, अरविंद चौहान समेत 93 प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें