फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रोशन शाह का स्वागत

Fri, 01 May 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रोशन शाह को लैंसडौन नगर कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया। रोशन शाह का लैंसडौन में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हिंदू पंचायती धर्मशाला में महिपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन शाह ने कांग्रेस को मजबूती देने व लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की वचनबद्धता दोहराते हुए नई कार्यकारिणी गठित की। महिपाल रावत संरक्षक, कपिल अरोड़ा, राजेश अग्रवाल, राजेश्वर गुप्ता, सोहन जुयाल उपाध्यक्ष, सलीम रहमान सचिव, महबूब आलम व अनूप कन्नौजिया सह सचिव, सुमन बिष्ट व हितेश शर्मा प्रचार सचिव, देवेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इब्राहिम सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। बैठक में दिलीप बिष्ट, मोहन बिष्ट, सतेंद्र सिंह, अब्दुल कय्यूम, देवेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
.
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें