फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशामुक्त उत्तराखंड चाहिए

Fri, 21 Nov 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी, उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच, गढ़वाल सर्वोदय मंडल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को नगर में नशे के खिलाफ जनजागरण महारैली निकाली। रैली में शामिल लोगों और छात्रों ने ‘शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशामुक्त उत्तराखंड चाहिए’ और नशे के दानव को भगाना है, कण्वनगरी को बचाना है जैसे नारों से लोगों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। महारैली में विभिन्न विद्यालयों के 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी ने हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महारैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी चंद्रमोहन सिंह, सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंत ने हरी झंडी दिखाकर किया। देवी रोड स्थित जल निगम स्टोर से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मालवीय उद्यान पहुंची। यहां एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं, जब हम नशे से दूर रहें।
आयोजन समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने महारैली को सफल बनाने हेतु सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अजयपाल सिंह रावत, शंकर दत्त गौड़, आचार्य राकेश लखेड़ा, विजय माहेश्वरी, ठाकुर सिंह गुसाईं, प्रवेश नवानी, केएस चौहान, चंद्रमणि देवलियाल, विजय लखेड़ा, विपिन जदली, विकास देवरानी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन संस्था अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें