फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंटाना उन्मूलन की कवायद पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब केवल दो माह शेष रह गए हैं लेकिन लैंटाना (झाड़ियों) के उन्मूलन के लिए अभी तक कैंपा और क्रेडिट करंट अकाउंट (सीसीए) मद में एक धेला भी अवमुक्त नहीं हुआ है। ऐसे में लैंसडौन वन प्रभाग के चार रेंजों के 70 गांवों में लैंटाना उगने से कई गांव हिंसक जानवरों का आशियाना बन गए हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार, लालढांग, दुगड्डा व लैंसडौन रेंज के आरक्षित वनों की सीमा में करीब 70 गांव हैं। बरसात के बाद जंगलों में लैंटाना उग जाती हैं। विभाग की ओर से बरसात के बाद हर साल लैंटाना को मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन इस बार वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने को है लेकिन शासन की ओर से अभी तक एक भी धेला अवमुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में इन गांवों और इसके आसपास उगी लैंटाना हिंसक वन्यजीवों के आशियाना बन गए हैं जो राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में लैंटाना उन्मूलन के लिए करीब 1.29 करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए थे जिसमें कैंपा योजना में 545 हेक्टेयर में और क्रेडिट करंट एकाउंट (सीसीए) में करीब 250 हेक्टेयर में लैंटाना उन्मूलन का कार्य प्रस्तावित था। मगर अभी तक धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। वहीं डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के दिनकर तिवारी का कहना है कि बजट मिलते ही लैंटाना उन्मूलन का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें