फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे प्लेटफाॅर्म पर जमा हो रहा पानी, फिसलन बढ़ी

विज्ञापन
कोटद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जमा बारिश का पानी और पानी में नजर आता यात्री का अक्स। सं
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही प्लेटफाॅर्म का भी सुधारीकरण किया गया है। प्लेटफाॅर्म के फर्श की ढाल और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस कारण प्लेटफाॅर्म पर कई जगह वर्षा का पानी ठहरने से फिसलन बढ़ गई है। प्लेटफाॅर्म पर आने वाले यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष कोटद्वार रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। कुछ समय बाद प्लेटफाॅर्म का भी जीर्णोद्धार शुरू किया गया। फर्श पर टाइल-पत्थर लगाने का काम पूरा हो चुका है। लेवल पर ध्यान नहीं दिए जाने से कई जगहों पर फर्श पर लगीं टाइल-पत्थर पर बारिश का पानी ठहर रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से फर्श पर फिसलन बढ़ गई है। गत सप्ताह हुई बारिश में कई जगहों पर काई जमने, मिट्टी के टीले से मिट्टी बहकर आने हालात बदतर हो गए थे। रात के समय प्लेटफाॅर्म पर पथप्रकाश व्यवस्था ठप होने पर अंधेरे में पहुंचे यात्री फिसलकर गिर भी गए थे।





नहीं किया मिट्टी को रोकने का इंतजाम

प्लेटफाॅर्म को चौड़ा करने के लिए प्लेटफाॅर्म से सटे मिट्टी के टीले का कुछ हिस्सा समतल किया गया लेकिन बारिश के दौरान टीले से बहकर प्लेटफाॅर्म पर आने वाली मिट्टी को रोकने का इंतजाम नहीं किया गया है। मानसून के दौरान कई बार प्लेटफाॅर्म पर मिट्टी फैलने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें