फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के खोदे गड्ढे दे रहे दुर्घटना को न्योता

Mon, 28 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जल संस्थान की लापरवाही के चलते लालपुर-घराट मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे लालपुर क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व लालपुर क्षेत्र में पेयजल लाइन में लीकेज के कारण पेयजल किल्लत और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। विभाग ने फाल्ट खोजने के लिए लालपुर-घराट मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे कर दिए। वर्तमान में उन गड्ढों में एक बार फिर से पानी की लीकेज होने के कारण खोदी गई जगहों पर बडे़-बडे़ गड्ढे हो गए हैं। बीच मार्ग पर बने गड्ढे दुर्घटना के सबब बने हुए हैं।
स्थानीय नागरिक महेश देवरानी, अनिल खंतवाल, राजेंद्र प्रसाद, केशर सिंह रावत व मंगल सिंह रावत ने जल संस्थान पर लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान में विभाग द्वारा मुख्य मार्ग पर खोदे गए गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय दो पहिया वाहन चालक गड्ढों में रपटकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन विभाग समस्या के समाधान के लिए लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र गड्ढे नहीं भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि उन्हें लालपुर-घराट मार्ग पर लीकेज के कारण बने गड्ढों की जानकारी नहीं है। शीघ्र लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

 
-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें