फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर व हिडोंलाखाल से हटें शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। राज्य में शराब बंदी की मांग के लिए उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में  धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्रांद (पी) के देवप्रयाग विधानसभा अध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य में शराब बंदी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया। भट्ट ने कहा कि उक्रांद राज्य निर्माण के बाद से ही प्रदेश में शराब बंदी की मांग करती आ रही है। इसके बावजूद आज तक इस शराब के कारोबार पर रोक नहीं लग पाई है। राज्य के युवा शराब की लत में बर्बाद हो रहे हैं। राज्य निर्माण से पूर्व प्रदेश में 29 शराब की दुकाने थीं, लेकिन अब यह आंकड़ा 534 पर पहुंच चुका है। प्रदेश में शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है। नई दुकानों के लिए बदरीनाथ-केदार नाथ धाम तक नये स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य में कई संपदाएं हैं। जिन से शराब से अधिक राजस्व की प्राप्त हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर व हिंडोलाखाल बाजार में मौजूद शराब की दुकानों को एक माह के भीतर हटाए न जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन में संजय, सूरज, राहुल, धनसिंह, लक्ष्मी देवी, सोना, रूपा, कुसुम मीना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें