फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन साल से हॉकी गोल पोस्ट का इंतजार, 40-50 बालिकाएं कर रहीं अभ्यास

Tue, 10 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के इंटर कॉलेज मोटाढाक में संचालित हॉकी प्रशिक्षण शिविर की बालिकाओं को तीन साल बाद भी अभ्यास के लिए गोल पोस्ट उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इस समस्या को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर हॉकी गोल पोस्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि इंटर कॉलेज मोटाढाक के खेल मैदान में खेल विभाग की ओर से पिछले करीब तीन वर्षों से बालिकाओं के लिए हॉकी प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में वर्तमान में 40 से 50 बालिकाएं नियमित रूप से हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से प्रशिक्षण शिविर संचालित होने के बावजूद अब तक बालिकाओं को अभ्यास के लिए जरूरी हॉकी गोल पोस्ट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें