फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दिन में मतदान की मंद रफ्तार व शाम को धीमी रोशनी से खीझे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लकड़ी पड़ाव व गाड़ीघाट क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर देर शाम तक मतदान की धीमी रफ्तार रही। कुछ मतदान केंद्रों में छह बजे के बाद भी सौ से ज्यादा मतदाता मतदान के लिए कतार में लगे थे। दिन में मतदान की धीमी रफ्तार और शाम को धीमी रोशनी से खीझे कई मतदाता बगैर वोट डाले बैरंग लौट गए। वहीं, मतदान केंद्र के बाहर बाजार पूरी तरह से खुल गया और लोगों की भीड़ जुट गई। इन मतदान केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था भी धूमिल नजर आई।झूला बस्ती स्टेडियम कॉलोनी में स्थित राजकीय विद्यालय नंबर-3 मतदान केंद्र पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। शाम छह बजे तक बूथ संख्या-23 पर 1195 में से 800 से अधिक और बूथ संख्या-24 पर 1128 में से 600 से अधिक मतदान हो चुका था। 100 से ज्यादा मतदाता लाइन में लगे थे। मतदान की धीमी गति से मतदाता परेशान और नाराज दिखे। मतदाता ताहिर ने बताया कि वह साढ़े चार बजे से लाइन में लगे हैं। पौने दो घंटे तक उनका नंबर नहीं आया। अकरम ने बताया कि खड़े-खड़े हिम्मत हार बैठने वाले कुछ मतदाता लाइन से निकलकर चले गए। सलमान ने बताया कि एक ही कैंपस में बने दूसरे बूथ पर मतदानकर्मी तेजी से काम कर रहे थे। वहीं, एक मतदाता मुख्त्यार ने बताया कि मतदान की धीमी गति को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से बात कर अतिरिक्त मतदानकर्मी भेजने या किसी चुस्त टीम को भेजने की मांग की, लेकिन शाम तक भी कोई नहीं पहुंचा। वहीं, केंद्र में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं थी। मतदान कर्मी काफी मंद रोशनी में कामकाज करने में जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें