फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के गांवों में विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ऊर्जा निगम की ओर से की जा रही विद्युत कटौती से ग्रामीणों के साथ ही विभागीय कर्मचारी भी परेशान हैं। स्थिति यह है कि हर घंटे 10 से 15 बार बिजली काट दी जाती है। उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती से ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के कस्याली स्थित सब पावर स्टेशन से विभिन्न गांवों और सरकारी कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की जाती है, लेकिन इन दिनों हर घंटे 10 से 15 बार विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती के कारण पोस्ट आफिस भृगुखाल, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांडी, आंगनबाड़ी केंद्र कांडी, तहसील कार्यालय यमकेश्वर, गैस एजेंसी चाई दमराडा, खंड विकास कार्यालय यमकेश्वर आदि में अपने कार्य के लिए आए लोगों के साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अविनाश रतूड़ी, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह, गणेश सिंह व संतोष उनियाल आदि का कहना है कि कस्याली स्थित सब पावर स्टेेशन से दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है, जिससे विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उधर, ऊर्जा निगम के जेई जगवीर सिंह चौहान ने कहा कि मामला संज्ञान में आ चुका है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें