फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई सड़क

Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
ईड़ा-पिलखेरा मोटर मार्ग की मरम्मत करते हुए ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मवालस्यू पट्टी के अंतर्गत भारी बारिश से अवरुद्ध ईड़ा-सगोड़ा-मैणा-पिलखेरा मोटर मार्ग को ग्रामीणों ने श्रमदान करके यातायात के लिए खोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि निर्माण खंड पाबौ से कई बार सड़क खोलने की गुहार लगाई गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


लोनिवि ने सात साल पूर्व नौगांवखाल-तूनाखाल मोटर मार्ग पर स्थित ईड़ाखाल से सगोड़ा-पिलखेरा मोटर मार्ग का निर्माण किया था। लगभग चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग से आधा दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। करीब 10 दिन पूर्व भारी बारिश से सड़क के शुरुआती प्वांइट से आधा किलोमीटर आगे पुश्ता ध्वस्त हो गया। इसके चलते मार्ग पर यातायात ठप हो गया था।

ग्राम प्रधान सगोड़ा महिपाल सिंह ने बताया कि सड़क को खुलवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही सड़क की मरम्मत की ठानी।
विज्ञापन


ईड़ा, सगोड़ा, मैणा और पिलखेरा के गामीणों ने हाथ में सब्बल, गैंती और फावड़ा उठाकर चट्टान को काटने के साथ ही निचली ओर पुश्ते का निर्माण किया। चार दिन के श्रमदान के बाद सड़क पर वाहन चलने लगे। श्रमदान में विक्रम सिंह सुरजीत, ख्यात सिंह, जगदीश रावत, वीरेंद्र चौहान, सुखदेव सिंह, आकाश, सूरज, बादल, संजय, चतर सिंह, सुरेश, देवेंद्र, मनोज, प्रवीण, मातबर, नरेंद्र, रणवीर, जमन सिंह, नरेश, दिलवर, शुभम, दीपक और विवेक थपलियाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें